समस्तीपुर: चकमेहसी थाना क्षेत्र के गोराई पंचायत के डुबरामा बलहा गांव में एक युवक की बेरहमी से हत्या
चकमेहसी थाना क्षेत्र के गोराई पंचायत स्थित डुबरामा बलहा गांव में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक रामानंद महतो रविवार की रात अपने घर के दरवाजे पर सोए हुए थे। इसी दौरान देर रात हथियार से लैस बदमाशों ने उन पर अचानक हमला कर दिया और चाकू से कई वार किए। हमले में गंभीर रूप से घायल रामानंद महतो को परिजन तुरंत सदर अस्पताल लेकर पहुंचे,