बिहार सरकार द्वारा जमीनी एवं छोटे छोटे घरेलू विवाद के निपटारे को लेकर राज्य के सभी थानों में शनिवार को जनता दरबार के आयोजन का निर्देश है। सरकार के उसी निर्देश के आलोक में जिला पदाधिकारी एवं एसपी के आदेश पर औरंगाबाद के विभिन्न थानों में थानाध्यक्ष की देख रेख में अंचलाधिकारी या अंचलकर्मी द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसकी जानकारी औरंगाबाद पुलिस द्वारा