कोंडागांव: अंतरराष्ट्रीय विश्व ब्राह्मण दिवस के अवसर पर कोंडागांव ब्राह्मण समाज ने जिला अस्पताल में किया रक्तदान
आज रविवार को अंतरराष्ट्रीय विश्व ब्राह्मण दिवस के अवसर पर कोंडागांव ब्राह्मण समाज जिला कोंडागांव के तत्वाधान में जिला अस्पताल में रक्तदान का आयोजन किया गया। जिसमें नारी शक्तियों के साथ ही ब्राह्मण समाज जिला कोंडागांव के सदस्यों के द्वारा रक्तदान किया गया है। इस कार्यक्रम के दौरान समाज के सभी सदस्य एवं युवा काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिए।