पीरटांड: पीरटांड़ में संघरवा नदी के पास बाइक और हाइवा की टक्कर में बाइक चालक की हुई मौत, पुलिस मौके पर पहुंची
पीरटांड़ के संघरवा नदी के पास रविवार को 9 बजे बाइक और हाइवा में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक चालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद से परिजनों का रो-रो कर पूरा हाल है। बताया जाता है कि डुमरी प्रखंड अंतर्गत गुलीडाडी निवासी 45 वर्षीय दुलारचंद शर्मा मोटरसाइकिल से पीरटांड से नागाबाद की ओर जा रहा था।