मंगलवार दोपहर पन्ना कलेक्टर की जनसुनवाई में ककरहटी नगर के वार्ड क्रमांक 2, 3, 4, 11 और 12 के दर्जनों लोगों ने बंदरों के आतंक की गंभीर शिकायत की। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले करीब 10 वर्षों से बंदरों का उपद्रव लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे अब रहना और खाना दोनों ही मुश्किल हो गया है।