चानन: चानन में आवारा कुत्तों का आतंक, एक दर्जन बकरियों को नोच डाला
चानन क्षेत्र के इटौन गांव में बुधवार एवं गुरुवार के बीच रात आवारा कुत्तों का झुंड में जमकर उत्पात मचाया. करीब एक दर्जन कुत्तों ने पशुपालक ब्रह्मदेव महतो के बथान में घुसकर एक दर्जन बकरी व बकरों को चीड़-फाड कर मार डाला. गुरुवार पूर्वाह्न 9 बजे पशुपालक ने बताया कि सुबह जब अपने जानवरो को बथान से बाहर निकालने पहुंचे तो सभी बकरियां मृत अवस्था में पड़ी थी.