ओबरा: सर्पदंश से 9 साल की बच्ची की हालत गंभीर, किशोर ने खाया सिंदूर, दोनों का म्योरपुर सीएचसी में इलाज जारी
Obra, Sonbhadra | Jun 27, 2026 म्योरपुर क्षेत्र में शुक्रवार की रात्रि साढ़े 8 बजे दो अलग-अलग घटनाओं में एक बच्ची सर्पदंश का शिकार हो गई, जबकि एक किशोर ने अज्ञात कारणों से सिंदूर खा लिया। दोनों को उपचार के लिए (सीएचसी) म्योरपुर में भर्ती कराया गया। बीजपुर थाना क्षेत्र के महरीकला गांव निवासी 13 वर्षीय शिवम ने शुक्रवार रात घर में रखा सिंदूर खा लिया।