जांजगीर: जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनदर्शन में कलेक्टर ने 88 आवेदकों की समस्याएं सुनीं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
जांजगीर-चांपा कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आम नागरिकों की समस्याएं संवेदनशीलता से सुनीं। इस दौरान कुल 88 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों का प्राथमिकता से शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। कई मामलों में उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की।