शिवहर: एसडीएम ने डुब्बा घाट का किया निरीक्षण, कहां- रविवार और सोमवार को डुब्बा घाट पर रहेगी विशेष पुलिस बल तैनात
एसडीएम अविनाश कुणाल आज डुब्बा घाट का निरीक्षण किया है. उन्होंने बताया कि सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर कल रविवार व सोमवार को डुब्बा घाट पर विशेष पुलिस बल तैनात रहेंगे. उन्होंने बताया कि एक सप्ताह में डूबने की तीसरी घटना हुई है. जिसके बाद से जिला प्रशासन अलर्ट हो गई है. डुब्बा घाट पर सेल्फी लेने पर रोक लगा दी गई है. लगातार SDRF की टीम कैंप कर रही है।