जशपुर: शिक्षा व्यवस्था पर कलेक्टर सख्त, बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, बिना कारण अनुपस्थित शिक्षकों का रुकेगा वेतन
नए शैक्षणिक सत्र में विद्यालयों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए कलेक्टर रोहित व्यास ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सभी शिक्षकों की बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य करते हुए कहा कि बिना ठोस कारण उपस्थिति दर्ज नहीं होने पर संबंधित शिक्षक का वेतन रोका जाएगा। जशपुर जनसम्पर्क अधिकारी से सोमवार की शाम 4 बजे मिली