नबीनगर: नगर पंचायत नबीनगर में शोक सभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि, पार्षदों ने मांगी सुरक्षा
भागलपुर जिले के सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण की हत्या की खबर से नगर पंचायत नबीनगर में शोक की लहर दौड़ गई। नगर पंचायत कार्यालय में नगर अध्यक्षा प्रियंका सिंह की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित कर दिवंगत कार्यपालक पदाधिकारी को श्रद्धांजलि दी गई। शोक सभा में नगर अध्यक्षा प्रियंका सिंह के साथ अन्य वार्ड पार्षद और नगर पंचायत के कर्मी मौजूद