गाज़ियाबाद: लिंक रोड पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक अभियुक्त को चंद्र नगर से किया गिरफ्तार
गाजियाबाद के थाना लिंक रोड पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक अभियुक्त साजिद खान को चंद्रनगर से गिरफ्तार किया है। एसीपी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि साजिद खान मोटरसाइकिल चोरी करने का काम करता है और उसके पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि साजिद खान के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है।