भरतपुर: भरतपुर में संभागीय आयुक्त और जिला कलेक्टर ने युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए
अंतराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अवसर पर जयपुर के दादिया में आयोजित राज्य स्तरीय सहकार एवं रोजगार उत्सव का गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में वर्चुअल समारोह आयोजित किया गया। जिसमें संभागीय आयुक्त डॉ. टीना सोनी एवं जिला कलक्टर कमर चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जिले के जनप्रतिनिधि एवं सहकारिता से जुड़े जिले के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।