मखदुमपुर: मीरा विगहा हाल्ट के पास किसान सभा का ज़िला सम्मेलन आयोजित, संघर्ष तेज करने का आह्वान
अखिल भारतीय किसान सभा का जहानाबाद जिला स्तरीय सम्मेलन शनिवार के दिन 2 बजे मखदुमपुर प्रखंड के मीरा बीघा (हाल्ट) गांव में संपन्न हुआ। सम्मेलन की शुरुआत किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कामरेड अवधेश कुमार द्वारा संगठन का झंडोत्तोलन एवं शहीद बेदी पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।