सिवाना: स्वयं को जिंदा साबित करने के लिए आरोपी ने अपराधिक घटना को दिया अंजाम सिवाना पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार
Siwana, Barmer | Jul 22, 2024 सिवान पुलिस डीएसपी नीरज शर्मा ने सोमवार को जानकारी देकर बताया कि गत दिनों चूली बेरा गांव की राजकीय विद्यालय में अध्यापकों पर चाकू से जानलेवा हमला करने के आरोपी बाबूराम पुत्र पूनमाराम राम जाति भील निवासी मिठोडा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी स्वयं को जिंदा साबित करना चाहता है। इसीलिए आरोपी ने इस आपराधिक घटना को अंजाम दिया।