हुज़ूर: भोपाल कलेक्टर कार्यालय में प्रभारी मंत्री चैतन्य काश्यप की पहली मीटिंग में स्मार्ट सिटी के CEO रहे गायब
Huzur, Bhopal | Sep 20, 2024 भोपाल के प्रभारी मंत्री चैतन्य काश्यप की पहली मीटिंग में स्मार्ट सिटी के CEO किरोड़ीलाल मीना गायब रहे। इस पर मंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मीटिंग में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को लेकर काफी असंतोष था। सीईओ भी मौजूद नहीं थे। यह ठीक नहीं है। सभी जनप्रतिनिधियों की ओर से निर्देश दिए हैं कि इस तरह के अधिकारियों को तत्काल हटाया जाए।