हुज़ूर: भोपाल के निजी स्कूल में बच्ची से रेप का मामला, आरोपी टीचर के मोबाइल की डेटा हिस्ट्री में मिली अश्लील फिल्मों की क्लिपिंग
Huzur, Bhopal | Sep 20, 2024 भोपाल के एक निजी स्कूल में 3 साल की बच्ची से रेप के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी टीचर के मोबाइल की डेटा हिस्ट्र में 100 से ज्यादा पोर्न फिल्म की क्लिपिंग डाउनलोड किए जाने के प्रूफ मिले हैं, जो मासूम बच्चियों के साथ यौन हिंसा से जुड़ी हुई हैं। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है।