गुनौर: कलेक्टर ने गेहूं उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं, किसानों से संवाद कर समस्या पूछी
Gunnor, Panna | Apr 28, 2026 कलेक्टर ऊषा परमार ने देवेन्द्रनगर एवं गुनौर क्षेत्र के विभिन्न गेहूं उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा शासन के निर्देश मुताबिक सभी केन्द्रों पर किसानों के लिए आवश्यक मूलभूत प्रबंध सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।