बक्सर: प्री-मानसून बारिश से जनजीवन प्रभावित, आईएमडी ने जारी किया 14 जून तक वर्षा को लेकर ऑरेंज व येलो अलर्ट
Buxar, Buxar | Jun 11, 2026 जिले में प्री-मानसून की पहली जोरदार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। बुधवार और गुरुवार की रात आई तेज आंधी एवं वर्षा के कारण कई क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सड़कों, गलियों और निचले इलाकों में पानी भर जाने से लोगों को आवागमन प्रभावित हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बक्सर जिले के लिए आंधी और वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया है।