रायसेन जिले को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों तथा आमजन के सहयोग से कुपोषित बच्चों को पोषण आहार किट वितरित की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी के मुख्य आतिथ्य में रतनपुर आंगनवाड़ी केन्द्र में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा फूड बॉस्केट वितरण कार्यक्रम किया।