प्रतापगढ़: पहली बारिश में ही तालाब बनी कन्थार-नानणा सड़क, ग्रामीणों ने दी वोट बहिष्कार की चेतावनी#jansamashya
मानसून की पहली ही बारिश ने कन्थार-नानणा सड़क की बदहाल तस्वीर सामने ला दी। रविवार को दोपहर व देर रात हुई बारिश के बाद मंदसौर-प्रतापगढ़ मुख्य मार्ग से नानणा और कन्थार को जोड़ने वाली सड़क पर जगह-जगह पानी भर गया, जिससे पूरी सड़क तालाब जैसी नजर आने लगी। गहरे गड्ढों में पानी भरने से आवागमन प्रभावित हुआ और वाहन चालकों व राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।