केशकाल: NH-30 मस्सूकोकोडा के पास हिट एंड रन: अज्ञात कार की टक्कर से युवक घायल, ईलाज हेतु फरसगांव अस्पताल लाया गया
केशकाल ब्लाक के मस्सूकोकोड़ा के पास NH-30 पर मंगलवार रात करीब 8:30 बजे अज्ञात कार ने एक अज्ञात युवक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक कार के साथ फरार हो गया। घायल युवक को 108 एंबुलेंस से फरसगांव अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस युवक की पहचान के साथ कार और चालक की खोजबीन में जुटी गई है।