कांके: रांची रेलवे स्टेशन से दो मानव तस्कर को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार, पुलिस के हवाले किया
Kanke, Ranchi | Jun 14, 2024 रांची रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने दो मानव तस्कर को गिरफ्तार किया है। लातेहार के रहने वाले दोनों मानव तस्कर का नाम छोटू उरांव और रबलु उरांव बताया जा रहा है। दोनों मानव तस्कर एक नाबालिग लड़की को काम दिलाने के लिए चेनई ले जा रहे थे, जहां दोनों मानव तस्कर को कमीशन के रूप में पैसे मिलने वाले थे ।