कांके: बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता ने टीएमसी सांसद पर साधा निशाना, झारखंडियों की तुलना मल मूत्र से की थी
Kanke, Ranchi | Jun 14, 2024 बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने एक निजी चैनल में बातचीत के दौरान झारखंडियों की तुलना मल मूत्र से की थी। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि सत्ता का नशा इतना भी नहीं चढ़ाना चाहिए कि आपका मानसिक संतुलन बिगड़ जाए।