कांके: बड़ा तालाब का राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने किया निरीक्षण, तालाब के पानी में उठ रही दुर्गंध
Kanke, Ranchi | Jun 14, 2024 रांची स्थित बड़ा तालाब का राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने देर रात निरीक्षण किया। इस दौरान बड़ा तालाब से उठ रहे दुर्गंध और गंदगी को देखते हुए उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा से फोन पर बात कर जल्द इस समस्या का समाधान करने को कहा। बता दें कि बड़ा तालाब से उठ रही दुर्गंध से आसपास के लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।