भगवानपुर: प्रखंड के बीडीओ धर्मवीर कुमार प्रभाकर को भावभीनी विदाई, जनप्रतिनिधियों व कर्मियों ने किया सम्मानित
भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन के सभागार में मंगलवार को शाम करीब चार बजे स्थानांतरित बीडीओ धर्मवीर कुमार प्रभाकर के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने तथा संचालन पूर्व प्रमुख कृष्ण कुमार राय ने किया।