चकरनगर: 21 वर्षीय शहीद साहिल तोमर की याद में जल्द बनेगा भव्य स्मृति द्वार, क्षेत्रीय विधायक ने की घोषणा
बीते सप्ताह पूर्व भरेह क्षेत्र निवासी शहीद हुए 21 वर्षिय साहिल तोमर की याद में स्मृति द्वारा एक निर्माण कार्य शीघ्र कराया जाएगा। शनिवार शाम करीब 5 बजे विधायक राघवेंद्र गौतम ने बताया कि यह स्मृति द्वार उस वीर बेटे को हमारी भावपूर्ण श्रद्धांजलि और सम्मान का प्रतीक होगा।जिसने कम उम्र में ही देश के लिए अपना सर्वस्य समर्पित कर दिया है।