मुंगेर: मुंगेर में भीषण गर्मी से नगर निगम प्रशासन अलर्ट, नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता ने दी जानकारी
Munger, Munger | May 24, 2026 मुंगेर में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए नगर निगम प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। हिट वेव से लोगों को राहत दिलाने के लिए निगम द्वारा शहर में कई विशेष इंतजाम किए गए हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों में वाटर चिल्लर लगाए गए हैं, वहीं यात्रियों के लिए टेंट लगाकर राहत शिविर भी शुरू किया गया है।