गुना नगर: दिव्यांगता की आड़ में तस्करी: बूढ़े बालाजी मंदिर के पास से 1,179 KG गांजे के साथ दिव्यांग तस्कर गिरफ्तार
गुना कोतवाली थाना पुलिस ने गांजा तस्कर पकड़ा है। 16 मई को थाना प्रभारी ने बताया, बीते रोज को मुखबिर की सूचना पर बूढ़े बालाजी मंदिर के पास बैसाखियों के सहारे खड़े एक दिव्यांग व्यक्ति सोनू प्रजापति निवासी शिवपुरम कॉलोनी गुना को पकड़ा। जिस पर 18000 रुपए का थैली में 1 किलो 179 ग्राम अवैध गांजा जप्त किया। गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर नेटवर्क की पूछताछ जारी है।