भरतपुर: केवलादेव नेशनल पार्क में एक बार फिर से पैंथर का मूवमेंट देखा गया
भरतपुर के केवलादेव नेशनल पार्क में एक बार फिर से पैंथर का मूवमेंट दिखा है। घना प्रशासन में पैंथर का मूवमेंट देखने पर हडकंप मच गया है। पैंथर का मूवमेंट केवलादेव नेशनल पार्क के सीसीटीवी फुटेज में कैद किया गया है। डीएफओ मानस सिंह ने बताया कि मुख्य ट्रेन के अलावा अंदर गहरी जंगल में जाने की पाबंदी कीगई है। साथ ही सुबह जल्दी पैदल जाना भी बंद किया गया है