भरतपुर: शहर में धूमधाम से मनाया गया बासौडा पर्व, शीतला मंदिर पर रही भक्तों की भीड़
भरतपुर शहर में बुधवार को बासौडा पर श्रद्धापूर्वक मनाया गया। महिलाओं ने विधि विधान से शीतला माता की पूजा अर्चना कर परिवार में खुशहाली और सुख समृद्धि की कामना की शीतला माता मंदिर में भक्तों की भीड़ रही जहां महिलाओं ने माता को ठंडे पकवानों का भोग लगाया। मान्यता है कि इस दिन ठंडे पकवानों का भोग लगाया जाता है अपने बच्चों को चिकन पॉक्स बीमारी से बचाया जाता है