उधवा: उधवा प्रखंड सभागार और हाईस्कूल में जनगणना को लेकर तीसरे चरण का प्रशिक्षण दिया गया
उधवा प्रखंड सभागार कक्ष एवं प्लस टू उच्च विद्यालय उधवा में तृतीय फेज का दूसरे दिन शुक्रवार को पूर्वाह्न करीब 12 बजे भारत की जनगणना को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। जानकारी के अनुसार बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के पहले दिन प्रतिभागियों को हाउस लिस्टिंग सर्वे की विस्तृत जानकारी दी गई।