मटिहानी: मटिहानी थाना परिसर में शनिवार को होगा जनता दरबार, भूमि-विवाद मामलों का होगा निपटारा
मटिहानी थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा. जहां भूमि-विवाद के मामलों का निपटारा किया जाएगा. इस संबंध में मटिहानी थानाध्यक्ष ने बताया कि जनता दरबार में अंचल के पदाधिकारी एवं कर्मी भी मौजूद रहते हैं. साथ ही भूमि-विवाद के मामलों में दोनों पक्षों को बुलाया जाता है. कागजात की जांच करते हुए मामलों का निपटारा किया जाता है. जिन मामलों में जमीन नापी की जरूरत होगी वहाँ नापी कराया जाएगा