मटिहानी: मटिहानी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षा संवाद कार्यक्रम हुआ आयोजित, छात्रों को योजनाओं की दी गई जानकारी
गुरूवार को मटिहानी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां शिक्षा विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। यह शिक्षा संवाद उच्च विद्यालय सिहमा, रचियाही, नयागांव आदि विद्यालयों में आयोजित हुआ। इस मौके पर नोडल पदाधिकारी सह डीसीएलआर ऐश्वर्य कश्यप ने छात्र-छात्राओं को योजनाओं के बारे में बताया।