चिड़ावा: लाल चौक धरने को 551वें दिन हुए पूरे, किसान नहर की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं
चिड़ावा-सिंघाना रोड स्थित बस स्टैंड लालचौक पर नहर की मांग को लेकर किसान सभा के बैनर तले किसानों का धरना शनिवार को 551वें दिन भी जारी रहा। जिला उपाध्यक्ष बजरंग लाल की अध्यक्षता में आयोजित धरने में महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुनीता साईं पंवार क्रमिक अनशन पर बैठीं। नहर आंदोलन के प्रवक्ता विजेन्द्र शास्त्री ने कहा कि सरकार को अब छल का मौका नहीं देंगे।