गुना नगर: प्रताप छात्रावास के मीना बाजार में झूलों पर प्रशासन ने लगाई रोक, बजरंगगढ़ हादसे के बाद कड़ी कार्रवाई
गुना प्रताप छात्रावास में चल रहे मेल मीना बाजार में झूलों पर प्रशासन ने प्रतिबंध लगा दिया है। 19 मई को कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने कहा, बजरंगगढ़ में नवरात्रि में मिकी माउस झूले हादसे में अशोकनगर के बच्चे की मौत हो गई थी। नियम उल्लंघन पर झूलों पर प्रतिबंध लगाया है। मेला शाम 5 बजे से रात 10:00 बजे तक संचालित होगा उल्लंघन पर कार्रवाई होगी।