कटरा: चक्की टोला में दवा कंपनी के प्रतिनिधि से गनपॉइंट पर लूट, पुलिस जांच में जुटी
मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के चक्की टोला नया मार्केट के सामने बदमाशों ने दवा कंपनी के प्रतिनिधि के मुंह में पिस्टल डालकर 35 हजार नकद, टैब, मोबाइल लूट लिए। इस मामले को लेकर पीड़ित ने गुरुवार दोपहर करीब दो बजे में थाने में शिक़ायत किया है। घटना सुबह की बताई जा रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद दो बाइक पर सवार चारों बदमाश भुसाही की तरफ भाग गए।