सुपौल: जिला जनता दरबार में सुनी गईं 50 फरियादें, डीएम ने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
Supaul, Supaul | Aug 14, 2026 सुपौल समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार जिला जनता दरबार में जिलाधिकारी सावन कुमार ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में कुल 50 आवेदन प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने एक-एक कर आवेदकों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित मामलों की जानकारी लेते हुए संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिए।