गढ़मुक्तेश्वर: गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने युवक पर पत्नी के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया
जनपद हापुड़ में थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र एक गांव निवासी व्यक्ति ने गांव के ही युवक पर पत्नी के साथ छेड़छाड़ कर मारपीट करने का आरोप लगाया है और आरोप है कि आरोपी मेरी पत्नी को गंदे गंदे इशारे करता है आरोपी मेरी पत्नी का पीछा करता रहता है इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है अब मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।