गढ़मुक्तेश्वर: गांव पसवाड़ा में नाली बनवाने को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, दो लोग हुए घायल
हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पसवाड़ा में गुरुवार की देर रात नाली बनवाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इस दौरान एक पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया है।