गढ़मुक्तेश्वर: गांव बक्सर में कुआं पूजन के दौरान मकान का छज्जा गिरने से घायल डीजे संचालक की अस्पताल में हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
जनपद हापुड़ में थाना सिंभावली क्षेत्र गांव बक्सर में कुआं पूजन के दौरान अचानक मकान का छज्जा गिर गया जिसमें डीजे संचालक अमरजीत गंभीर रूप से घायल हो गया था अमरजीत को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां शुक्रवार और शनिवार के मध्य रात्रि उसकी अस्पताल में मौत हो गई है मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।