सुल्तानपुर: सुल्तानपुर के आधुनिक लेबर अड्डे का प्रदेश स्तर पर विस्तार, मुख्यमंत्री योगी ने दिया निर्देश
सुल्तानपुर के शाहगंज चौराहे पर मजदूरों के लिए बनाए गए हाईटेक लेबर अड्डे को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी जिलों में लागू करने के निर्देश दिए हैं। इससे मजदूरों को काम मिलने और ठेकेदारों को श्रमिक मिलने में सुविधा होगी।