सदर: मंत्री रविंद्र जायसवाल ने उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 5 सड़क परियोजनाओं का किया लोकार्पण
प्रदेश के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने बुधवार को वाराणसी शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में लगभग 42.6 लाख रुपये की लागत से निर्मित पांच सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण किया। ये कार्य सांसद निधि, पूर्वांचल निधि, अवस्थापना निधि व त्वरित निधि से कराए गए हैं।