सरिया: सरिया थाना क्षेत्र के डुमरियाटांड़ में अवैध आरा मिल पर वन विभाग का छापा
Suriya, Giridih | Apr 11, 2026 सरिया थाना क्षेत्र के डुमरियाटांड़ में वन विभाग ने अवैध रूप से संचालित आरा मिल पर छापेमारी की। यह कार्रवाई प्रशिक्षु आईएफएस राजेश कुमार के नेतृत्व में शनिवार सुबह लगभग दस बजे की गई। टीम ने पूरे परिसर को घेरकर जांच शुरू की, जिसमें भारी मात्रा में कीमती लकड़ियां बरामद हुईं। जब्त लकड़ियों में सख्त और महंगी प्रजाति के पेड़ों की लकड़ी शामिल है। इसके अलावा आरा