लोहरदगा: लोहरदगा में जनता दरबार में उपायुक्त आमजनों की समस्याओं पर दिखे गंभीर, दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
लोहरदगा जिले में आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान और प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने मंगलवार दोपहर 1 बजे समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों और ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।