बहेड़ी: बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 8 वर्षीय बच्ची के साथ अश्लील हरकत और छेड़छाड़ के आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला के मुताबिक बीती चार जून की शाम करीब साढ़े पांच बजे ग्राम इटौआ धुरा निवासी आरोपी युवक अरविंद पुत्र कांता प्रसाद ने महिला की आठ वर्षीय बच्ची से अश्लील हरकत छेड़छाड़ की और शिकायत करने या किसी को बताने पर परिजनों को जान से मारने की धमकी दी वहीं पीड़ित पक्ष द्वारा शिकायत करने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।