कटिहार: सहायक थाना पुलिस ने ह्र्दयगंज से साइबर फ्रॉड मामले में एक को पकड़ा, 18 ATM, 15 पासबुक व तीन मोबाइल बरामद
सहायक थाना पुलिस ने हृदयगंज से साइबर फ्रॉड के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से 18 ATM , 15 पासबुक और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किया हैं। यह मामला दिन के दो बजे का हैं । पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपी को मेडिकल टेस्ट के बाद जेल भेज दिया हैं और मामले की जाँच शुरू कर दी है ।