वाराणसी के दालमंडी में सबसे बड़ी ध्वस्तीकरण कार्रवाई, 45 भवनों को किया जा रहा ध्वस्त
वाराणसी के दालमंडी में शनिवार को चौड़ीकरण के कार्य के दौरान अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई शुरू की गई। एक साथ 45 भवनों को चिन्हित किए जाने के बाद ध्वस्तीकरण शुरू किया गया। ध्वस्तीकरण के लिए तीन बुलडोजर मंगवाए गए। बुलडोजर के अलावा सैकड़ों मजदूर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई में जुट गए है। वही ध्वस्तीकरण को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।