गुना नगर: अगरा में तेंदुआ शिकार के 4 आरोपी गिरफ्तार, बोले- पंजे-खाल से दवाई-रोग ठीक होने की बात सुनी थी
गुना उत्तर वनपरी क्षेत्र के आगरा हसली बीट में 30 जुलाई को चारों पंजे गर्दन कटा खाल निकला तेंदुए का शव मिला था। 2 अगस्त को वन विभाग अधिकारी ने बताया, ग्राम हासली निवासी चार आरोपी खुमान सिंह रमेश उर्फ पप्पू लखन और डूमसिंह बारेला ग्राम हासली को पकड़ा है कुल्हाड़ी हसिया जप्त किए है। बोले गांव में बुजुर्गों से सुना था तेंदुए की पंजे और खोपड़ी से दवाई बनती है।