संभल: संभल के मूल्ली सराय में प्रशासन ने बिना लेआउट पास कराए की जा रही अवैध प्लाटिंग पर की बड़ी कार्रवाई, 50 बीघा भूमि पर
संभल की एसडीएम निधि पटेल ने बताया कि शहरी क्षेत्र का मल्ली सराय विनियमित क्षेत्र के अंतर्गत आता है। पिछले कुछ दिनों से प्रशासन के संज्ञान में आया था कि यहां बिना लेआउट स्वीकृत कराए अवैध प्लॉटिंग की जा रही है। न तो किसी प्रकार का नक्शा पास कराया गया है और न ही नियमानुसार अनुमति ली गई है। इसी क्रम में 15 दिन पहले भी अभियान चलाया गया था, जिसमें बिना लेआउट की जा